T20 World Cup 2026: ईशान किशन की तूफानी पारी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया ।
नवी मुंबई: 2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप का आगाज होने से पहले ही टीम इंडिया ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। बुधवार (4 फरवरी) को खेले गए वॉर्म-अप मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों की शानदार जीत दर्ज की। रनों की बारिश वाले इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।
भारत की तूफानी बल्लेबाजी, T20 World Cup 2026,
ईशान किशन का जलवा: ईशान किशन ने केवल 20 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्होंने खुद को ‘रिटायर आउट’ किया ताकि दूसरे बल्लेबाजों को मौका मिल सके।
तिलक और हार्दिक का फिनिश: तिलक वर्मा (45 रन, 19 गेंद) और हार्दिक पांड्या (30 रन, 10 गेंद) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 240/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
T20 World Cup 2026 ,दक्षिण अफ्रीका का संघर्ष:
पीछा करने की कोशिश: 241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी कड़ी टक्कर दी। रयान रिकेल्टन (44 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (45*) ने तेज पारियां खेलीं, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने वे लक्ष्य से दूर रह गए।
गेंदबाजी का प्रदर्शन: भारत की ओर से अभिषेक शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 2 विकेट झटके। पूरी टीम की कसी हुई गेंदबाजी ने प्रोटियाज को 210/7 पर रोक दिया
इस मैच की मुख्य बातें:
पावरप्ले का दबदबा: भारत ने पहले 6 ओवरों में ही मैच पर पकड़ बना ली थी।
बड़ा टोटल: 240 का स्कोर यह दर्शाता है कि भारतीय पिचों पर टीम इंडिया को रोकना मुश्किल होगा।
वर्ल्ड कप की तैयारी: यह जीत टीम के आत्मविश्वास के लिए संजीवनी का काम करेगी
भारत बनाम अन्य टीम
इस मैच से भारतीय टीम ने अन्य टीम को अपनी तैयारी का जलवा दिखा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम ने बहुत बढ़ियाप्रदर्शन किया है। जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा। ओर ईशान किशन की तूफानी पारी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया ।